रायपुर : असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने माँ कामाख्या से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों की रक्षा हो और असम में शीघ्र सुख-शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल हो।