रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल शुरू कर दी है। समान नागरिक संहिता के प्रावधानों को लेकर आम जनता से सुझाव और विचार आमंत्रित किए गए हैं।राज्य सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नागरिक 15 अक्टूबर तक समान नागरिक संहिता से संबंधित अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत कर सकेंगे।
इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से सुझाव भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।जनता अपने सुझाव ई-मेल के माध्यम से Ucc-chhattisgarh@cg.gov.in पर भेज सकती है। इसके अलावा निर्धारित पोर्टल के माध्यम से भी सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।सरकार की इस पहल का उद्देश्य समान नागरिक संहिता को लेकर प्रदेश के नागरिकों के विचार और सुझाव प्राप्त करना है। प्राप्त सुझावों के आधार पर आगे की प्रक्रिया और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सुझाव देने की अंतिम तिथि : 15 अक्टूबरई-मेल : Ucc-chhattisgarh@cg.gov.in