अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, दोस्त ने भी गंवाई जा

Uncategorized

प्रयागराज/झांसी। माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उसके साथ कार में सवार दोस्त सोनू की भी जान चली गई।

बताया जा रहा है कि अबान अपने दोस्त सोनू के साथ प्रयागराज से झांसी अपने बड़े भाई अली अहमद, जो फिलहाल झांसी जेल में बंद है, से मिलने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *