पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना असंभव: मिर्जा एजाज बेग

Uncategorized

रायपुर, 6 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरडीए प्लॉट, संजय नगर में बुधवार को ग्रीन डे के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने अभियान के तहत पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पृथ्वी पर जीवन, स्वच्छ हवा और पर्यावरण का संतुलन पूरी तरह पेड़ों पर निर्भर है।

यदि वृक्ष नहीं होंगे तो पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर और संजय नगर स्थित उद्यान में विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। इस अवसर पर अभिषेक तिवारी (भाजपा मंडल अध्यक्ष), शकील अहमद (पूर्व अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), आरिफ खान और शाहिद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।विद्यालय की प्राचार्य शबा के नेतृत्व में शिक्षिकाएं रूही नाज, शेख नकीबा, भारती साहू, पल्लवी, रूखसार, महविश और एलेना ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं मौलाना अमीर बेग (सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी), शेख यूनुस, फहीम और कासम भाई का भी विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पालकगण और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए समाज को प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *