नया रायपुर : नवा रायपुर की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने अपनी और अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालते हुए ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया। ऐसे स्टंट से सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।

वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक ट्रैफिक पुलिस की ओर से किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।