रायपुर। राजधानी रायपुर में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी के कक्ष में धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

धरने में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, शहर अध्यक्ष अनीता शर्मा, श्रीकुमार मेनन, पप्पू बंजारे, आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना परिसर के बाहर और थाना प्रभारी के कक्ष के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे रहे।कांग्रेस की मांग है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।थाने में कांग्रेस के इस धरने के चलते पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। फिलहाल कांग्रेस नेता अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और समाचार लिखे जाने तक धरना जारी है।