छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का बस्तर दौरा, जगदलपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Uncategorized

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा शुक्रवार को बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और न्यायपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।मुख्य न्यायाधीश के स्वागत के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना सहित जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया।मुख्य न्यायाधीश के बस्तर दौरे को न्यायिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके प्रवास के दौरान न्यायिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और प्रोटोकॉल की व्यापक तैयारियां की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *