खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 टिप्पर एवं 3 ट्रैक्टर जब्त

Uncategorized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 जुलाई 2026/कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में की गई जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त 1 टिप्पर एवं 3 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने सिलपहरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर, सधवानी क्षेत्र से खनिज गिट्टी का 1 ट्रैक्टर तथा भदौरा क्षेत्र से खनिज मिट्टी-मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए 1 टिप्पर जब्त किया है।

संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित अर्थदंड एवं समझौता राशि संबंधित खनिज मद में जमा किए जाने के उपरांत ही जब्त वाहनों को नियमानुसार मुक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *