सीसी रोड, नाली और चबूतरा निर्माण के लिए 13.26 लाख मंजूर

Uncategorized

रायपुर. 16 जुलाई 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग जिले के अमलेश्वर नगर पालिका में सीसी रोड, आरसीसी नाली और चबूतरा निर्माण के लिए 13 लाख 26 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने अमलेश्वर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-12 में सीसी रोड के लिए 9 लाख 73 हजार रुपए और शिव मंदिर के बाजू में चबूतरा निर्माण के लिए 2 लाख 28 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-12 में ही आरसीसी नाली के निर्माण के लिए एक लाख 25 हजार रुपए मंजूर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *