वायरल VIDEO से बेनकाब हुई गुंडागर्दी: युवती से सरेराह मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार

Uncategorized

रायगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सरेराह गुंडागर्दी का पर्दाफाश कर दिया। वीडियो में एक युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करती दिख रही मुख्य आरोपी महिला को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल दो नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।वायरल वीडियो सामने आते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने वीडियो का बारीकी से परीक्षण किया और घटना स्थल मेरीन ड्राइव रोड की पुष्टि करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी तक पहुंच गई।रास्ता रोककर की थी बेरहमी से पिटाई19 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह रायगढ़ में किराये के मकान में रहकर सोनारपारा स्थित एक ज्वेलरी गोदाम में काम करती है।

30 जून की शाम वह अपनी सहेली के साथ मोटरसाइकिल से लौट रही थी। इसी दौरान पुष्पवाटिका गार्डन के पास दो युवतियों ने उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने अपने परिचितों को बुला लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। इसके बाद सभी ने मिलकर पीड़िता पर लात-घूंसों और मुक्कों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर राहगीरों और पीड़िता की सहेली ने बीच-बचाव किया।पीड़िता के अनुसार, हमलावरों को यह गलतफहमी हो गई थी कि वह और उसकी सहेली उन्हें देखकर हंस रही थीं, जिसके बाद उन्होंने बिना किसी वजह के हमला कर दिया।मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी कार्रवाई के दायरे में पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल दो नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध भी विधि अनुसार कार्रवाई की गई है।

सोशल मीडिया बना अहम सबूत :-

पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो इस मामले में सबसे अहम साक्ष्य साबित हुआ। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी की चेतावनी:-

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि रायगढ़ में कानून हाथ में लेने, सरेआम गुंडागर्दी करने और किसी के साथ मारपीट करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली ऐसी घटनाओं पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *