कुटरू बेदरे मार्ग पर यात्री बस में आगजनी का फरार आरोपी स्थाई वारंटी, थाना बेदरे की कार्यवाही

Chhattisgarh

बीजापुर : पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज  विवेकानंद सिन्हा, के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बीजापुर  दिव्यांग पटेल, के दिशा निर्देशन दिनांक 11.09.2019 को थाना बेदरे से उप निरीक्षक निर्मल जांगड़े के हमराह जिला बल की टीम ग्राम मुरकीनार, गटटपल्ली, मुकरम की ओर एरिया डॉमिनेशन, नक्सली आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की पता तलाश में रवाना हुई थी । अभियान के दौरान मुरकीनार के जंगल से थाना बेदरे के अपराध क्रमांक 01/2018 के फरार आरोपी स्थाई वांरटी कुहरामी कोसा पिता लक्ष्मण उर्फ हुंगा उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन मुरकीनार को पकड़ने में सफलता अर्जित की गई । विदित हो कि उक्त के द्वारा वर्ष 2018 में कुटरू बेदरे मार्ग पर यात्री बस में आगजनी के मामले में शामिल था । थाना बेदरे में विधिवत कार्यवाही उपरान्त आज दिनांक11.09.2019 को न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *