कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन बोले— योजना से गरीब परिवारों के जीवन में आया सुरक्षा, सम्मान और खुशियों का नया सवेरा

Uncategorized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 जून। पीएम जनमन आवास योजना ने जिले के ग्राम पंचायत पंडरीपानी निवासी कृष्णा बैगा के परिवार का वर्षों पुराना सपना साकार कर दिया है। कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाला यह परिवार अब अपने नए पक्के घर में सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बताया कि कृष्णा बैगा का परिवार लंबे समय तक कच्चे मकान में रहता था।

बरसात के दौरान घर की दीवारों में सीलन, छत से पानी टपकना और सांप-बिच्छुओं का खतरा हमेशा बना रहता था। ऐसे हालात में परिवार की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन एक बड़ी चुनौती थी।पीएम जनमन आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद कृष्णा बैगा का पक्का मकान तैयार हो गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में रह रहा है। बरसात के मौसम में भी उन्हें अब न सीलन की चिंता है और न ही जहरीले जीव-जंतुओं का डर।कृष्णा बैगा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पक्का घर मिलने से हमारे परिवार का जीवन पूरी तरह बदल गया है। अब हम बिना किसी डर और परेशानी के अपने घर में सुकून से रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *