शराब के लिए मां से मांगता था पैसे, मकान नाम कराने बनाता था दबाव; एक साल बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी बेटा

Uncategorized

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने एक वर्ष पुराने मारपीट और धमकी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर अपनी वृद्ध मां के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।पुलिस के अनुसार कालकापारा वार्ड क्रमांक-10 निवासी 46 वर्षीय मानसिंग गोसाई अपनी मां दानी बाई गोसाई पर शराब पीने के लिए पैसे देने और मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाता था।

विरोध करने पर उसने 6 जून 2025 को वृद्ध महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। घटना में महिला को चोटें भी आई थीं।पीड़िता की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 275/2025 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान, चिकित्सीय दस्तावेज सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने मंगलवार 16 जून 2026 को आरोपी मानसिंग गोसाई को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संतोष जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।वृद्ध मां से मारपीट करने वाले बेटे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई को क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *