रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री जल्द ही मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि आगामी 2 जुलाई को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है। जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है उनमें मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री गजेंद्र यादव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल बताए जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक इन चेहरों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर अगले महीने राज्य को नए मंत्री मिलने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा संगठन और सरकार के भीतर लगातार चल रही बैठकों के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि हवा-हवाई तौर पर मंत्री जायसवाल का नाम भी फेरबदल की सूची में तैर रहा है।
हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि सरकार आगामी चुनावी रणनीति, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन तथा प्रदर्शन के आधार पर बड़ा निर्णय ले सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हाल के दिनों में लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं, जिससे मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलों को और बल मिल रहा है।फिलहाल सभी की नजरें जुलाई महीने पर टिकी हुई हैं, जहां छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
जिसके बाद मंत्रियों के विभागों में भी पटवार होगा।
नए मंत्री को लेकर अमर अग्रवाल , किरण सिंह देव का नाम आगे।