टमाटर की खेती से चमकी ‘दीदी’ की किस्मत, 4 लाख का मुनाफा कमाकर बनीं लखपति,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Uncategorized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर अब खेतों में भी साफ दिखाई देने लगी है। राज्य सरकार की योजनाओं और आधुनिक खेती तकनीकों का लाभ उठाकर जिले की महिलाएं अब खेती को फायदे का बड़ा कारोबार बना रही हैं। टमाटर और सब्जी की 4 एकड़ में खेती ने गांव की महिलाओं की जिंदगी बदल दी है।जिले के दीप स्वसहायता समूह की महिलाएं टमाटर, गोभी सहित अन्य सब्जियों की खेती कर शानदार मुनाफा कमा रही हैं। समूह की महिलाओं ने बैंक से लोन लेकर खेती शुरू की थी और अब तक करीब 4 लाख रुपए का प्रॉफिट कमा चुकी हैं।

उनकी सफलता ने पूरे क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर दी है।समूह की महिलाओं ने बताया कि बैंक से उन्हें एक लाख रुपए का फर्स्ट लिंक मिल चुका है और जल्द ही सेकंड लिंकेज मिलने की उम्मीद है, जिससे खेती का दायरा और बढ़ाया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि बाजार में उनकी सब्जियों की भारी मांग है। जिले के बाहर से व्यापारी सीधे खेत तक पहुंचकर सब्जियां खरीद रहे हैं। गाड़ियां खेत के पास आकर माल ले जाती हैं और मौके पर भुगतान कर देती हैं।महिलाओं ने बताया कि खेती में आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन अपनाने से उत्पादन बढ़ा है, जिससे आमदनी में लगातार इजाफा हो रहा है। कृषि विभाग और राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिल रहे अनुदान ने लागत कम करने में बड़ी भूमिका निभाई है।समूह की महिलाओं ने अपनी सफलता का श्रेय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, जिला कलेक्टर Santosh Dewangan ,मुकेश रावटे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और प्रशासनिक टीम को दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और अधिकारियों के सहयोग से आज गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।आज ये ‘लखपति दीदी’ न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा और रोल मॉडल बनकर उभर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *