भड़सेना जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

Uncategorized

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 31 मई। जिले के ग्राम भड़सेना के जंगल में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और जुआ सामग्री सहित कुल 3,47,220 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से 8 आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस ने आरोपियों से 1,13,220 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश, बैटरी, एलईडी बल्ब, बिजली तार तथा 3 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 3,47,220 रुपये बताई गई है।पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *