अब ‘मां’ बनने पर नहीं लगेगा खर्च! लखनऊ के मेडिकल कॉलेज ने शुरू की अनोखी योजना, डिलीवरी से लेकर बेबी किट तक सब फ्री

Uncategorized

लखनऊ। बढ़ते इलाज खर्च और महंगे अस्पतालों के दौर में गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर आई है। लखनऊ के Era’s Medical College & Hospital ने ऐसी पहल शुरू की है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।कॉलेज ने “माँ-शिशु सुरक्षा योजना” लॉन्च की है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव से लेकर सिजेरियन डिलीवरी तक पूरी तरह मुफ्त सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, अस्पताल में भर्ती होने से लेकर जांच, दवाइयां, ऑपरेशन, खानपान और देखभाल तक का पूरा खर्च संस्थान स्वयं वहन करेगा।डिलीवरी भी फ्री, जेब में आएंगे ₹2500इस योजना की सबसे खास बात यह है कि प्रसव के बाद महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। साथ ही नवजात शिशु के लिए बेबी किट प्रदान की जाएगी, जिससे परिवार को शुरुआती जरूरतों के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।मां और बच्चे की सुरक्षा पर फोकसअस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण समय पर इलाज और सुरक्षित प्रसव नहीं करा पाते, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर बढ़ने का खतरा रहता है। इस योजना का उद्देश्य हर महिला को सुरक्षित मातृत्व और हर नवजात को बेहतर शुरुआत देना है।जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सौगातस्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह की योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू होती हैं, तो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा।एक तरफ जहां इलाज के बढ़ते खर्च आम लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं, वहीं Era’s मेडिकल कॉलेज की यह पहल उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *