सीकांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भूपेश का समर्थन

Uncategorized

रायपुर : यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिक और छात्रों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कल रात्रि को विदेश मंत्री से चर्चा की इस पर उन्होंने कहा, मैंने केंद्रीय विदेश मंत्री से चर्चा कर छत्तीसगढ़ के फंसे हुए छात्रों को वहां से निकालने के बारे कहा। उन्होंने बताया कि उन्हें वहां से निकालकर पड़ोसी देश में लाकर हवाई मार्ग से लाने का प्रयास हो रहा है। उन्हें सुरक्षित लेकर आ रहे हैं, हमारी चिंता है, जल्दी जल्दी उनकी वापसी हो।

बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा एआईसीसी के निर्वाचन अधिकारी आए हुए हैं। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों की बैठक ली और चुनाव तारीखों की विधिवत घोषणा की है। 31 मार्च तक मेंबरशिप उसके बाद स्कूटनी होगी। पहले ब्लॉक उसके बाद जिले का चुनाव और फिर प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बारे में जानकारी दी।

राहुल गांधी के बयान को भाजपा ने झुठ का पुलिंदा बताने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को समझ में नहीं आता। उनको बड़े जो 4-5 उद्योगपति हैं उनके विकास के बारे में समझते हैं। गांव के गरीब उनसे जुड़े हुए उद्योग के बारे में उनको समझ नहीं आता। कोंडागांव और दंतेवाड़ा में महुआ का शरबत, महुआ का कुकीज बनता है यह उनको दिखाई नहीं देगा। लगातार इस ओर राज्य सरकार प्रयास कर रही है। चाहे वह फलों या चावल का हो ध्यान दे रहे हैं। मरवाही के ढेंकी का चावल सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। सूरजपुर के जवाफूल की सप्लाई नहीं कर पा रहे है। कोदो कुटकी को हमने समर्थन मूल्य में खरीदने का निर्णय लिया है। यह लगातार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन को बदलने वाली है। इस पर लगातार काम चल रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी के समझ में नहीं आने वाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *