तिल्दा के पं. राम कृष्ण शुक्ला से प्राप्त हुई दुर्लभ पांडुलिपियां

Uncategorized

रायपुर, 28 मई 2026। विकासखंड तिल्दा निवासी पण्डित राम कृष्ण शुक्ला द्वारा संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों को ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सभा कक्ष में पण्डित राम कृष्ण शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनके पूर्वजों द्वारा संरक्षित एवं सुरक्षित रखी गई लगभग 80 वर्ष पुरानी हस्तलिखित भागवत कथा तथा भजन गीतों की दुर्लभ पांडुलिपिया प्राप्त हुई। दोनों पांडुलिपियां ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण हमारी समृद्ध विरासत को बचाने जैसा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम मिशन के अंतर्गत जिले में सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *