पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का 24-25 मई को कोरबा दौरा, जल-जंगल-जमीन महासम्मेलन में होंगे शामिल

Uncategorized

कोरबा, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता T. S. Singh Deo का 24 एवं 25 मई 2026 को कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे अंबिकापुर से प्रस्थान कर कोरबा जिले के बुका, कटघोरा, बालको, दर्री, पाली-तानाखार सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे।दौरे के दौरान श्री सिंहदेव कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर संगठनात्मक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे विस्थापित आदिवासी हसदेव जलाशय संघर्ष समिति द्वारा आयोजित “जल-जंगल-जमीन पर आदिवासी अधिकारों की रक्षा हेतु राज्य स्तरीय महासम्मेलन” में भी शामिल होंगे।इसके अलावा श्री सिंहदेव जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के निवास पहुंचकर आत्मीय भेंट-मुलाकात करेंगे तथा संगठन को लेकर चर्चा करेंगे।25 मई को भी उनका कार्यक्रम जिले के विभिन्न मंडलों एवं ब्लॉकों में जारी रहेगा, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे। रात्रि विश्राम के उपरांत वे पुनः अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *