छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सचिव स्तर से लेकर संभाग आयुक्त, विभागीय संचालक और कलेक्टर स्तर तक व्यापक बदलाव किए गए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।जारी आदेश के मुताबिक भुवनेश यादव को सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के साथ सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एस. भारतीदासन को सचिव, पर्यटन विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें संस्कृति विभाग और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।शम्मी आबिदी को सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें राहत एवं पुनर्वास आयुक्त और आयुक्त, भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। बसवराजू एस. को सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग बनाया गया है।मो. कैसर अब्दुलहक को मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजेश सिंह राणा को सचिव, ग्रामोद्योग विभाग बनाया गया है, साथ ही संचालक ग्रामोद्योग एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।महादेव कावरे को आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां बनाया गया है। वहीं सारांश मित्तर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा नियुक्त करते हुए सचिव, ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।पदुम सिंह एल्मा को आयुक्त, आबकारी बनाया गया है। उनके पास छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन और छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। संजीव कुमार झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि रणबीर शर्मा को संचालक, समाज कल्याण बनाया गया है।सरकार ने कई जिलों में कलेक्टर भी बदले हैं। पुष्पा साहू को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर-रामानुजगंज, डॉ. संतोष कुमार देवांगन को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, संतन देवी जांगड़े को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, पद्मिनी भोई साहू को सारंगढ़-बिलाईगढ़, रेना जमील को सूरजपुर और विश्वदीप को बीजापुर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।एस. जयवर्धन को संचालक, कोष एवं लेखा तथा संचालक, पेंशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रभात मलिक को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें उद्योग और विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।डी. राहुल वेंकट को आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग बनाया गया है। रोक्तिमा यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा तथा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लीना कमलेश मंडावी को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड नियुक्त किया गया है।डॉ. संजय कन्नौजे को संचालक, संस्कृति विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संबित मिश्रा को नगर पालिक निगम रायपुर का आयुक्त और स्मार्ट सिटी रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।रीता यादव को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल नियुक्त किया गया है। ऋषभ कुमार पाराशर को संचालक, बजट एवं स्थानीय निधि संपरीक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मयंक अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिप्स बनाया गया है।राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में कसावट, बेहतर समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *