मोदी और साय सरकार के कार्यों की झलक, पुस्तक बनी विकास की गाथा,भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सीएम मोहन यादव को भेंट

Uncategorized

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य की विष्णु देव साय सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित पुस्तक, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी द्वारा रचित, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को ससम्मान भेंट की।इस अवसर पर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश तथा रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी (RMP) के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे की विशेष उपस्थिति रही।

पुस्तक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है, जो आम जनता के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को दर्शाती है। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *