ब्रेकिंग न्यूज:लोहंडीगुड़ा में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 37 ग्रामीण घायल : सूत्र

Uncategorized

लोहंडीगुड़ा | सूत्रों के आधार पर खबर ,इलाके से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 37 ग्रामीण घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे इस दौरान घोटिया चौकी अंतर्गत ढाबामारी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया भीषण हादसे में पिकअप में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए. इसके बाद हादसे में घायल ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *