बिसाहू दास महंत की जयंती पर श्रद्धांजलि, जिला अस्पताल में मरीजों को फल-बिस्किट वितरण

Uncategorized

रायपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अभिभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिसाहू दास महंत की जयंती पर रायपुर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल और बिस्किट वितरित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान शेख शकील, नवीन लॉजरस, सुरेश चंद दवे, सनी दास, जावेद और धर्म साहू सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बिसाहू दास महंत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनके जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
मरीजों के बीच फल और बिस्किट वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल सेवा और संवेदनशीलता से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *