थाने में ‘टॉर्चर’: फरियादी की हड्डी तोड़ बनी खाकी शर्मसार

Uncategorized

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से पुलिसिया बर्बरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंसाफ की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई।

इस घटना में युवक की जांघ की हड्डी (फीमर) टूट गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पिता के केस की जानकारी मांगना पड़ा भारीजानकारी के मुताबिक, धनुवारपारा निवासी राजेश मतवानी अपने पिता की वर्ष 2022 में हुई सड़क दुर्घटना के मामले की जांच की स्थिति जानने कोतवाली थाना पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने केस की प्रगति और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की, जिससे नाराज पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

बुरी तरह पीटा, हालत गंभीरपरिजनों का आरोप है कि 4-5 पुलिसकर्मियों ने युवक को घेरकर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी फीमर बोन टूट गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपपीड़ित के चाचा श्रीचंद मतवानी ने पुलिस पर लंबे समय से मामले को टालने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब युवक ने जवाब मांगा, तो उसे ‘सबक सिखाने’ के नाम पर हिंसा का शिकार बनाया गया।प्रशासन में हलचल, जांच के आदेशमामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और आईजी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित करने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।सवालों के घेरे में पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *