रायपुर : छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ से पुनः निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, धरसींवा के पूर्व विधायक अनीता शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य नीतू साहू एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गई।
फूलो देवी नेताम ने अपनी दूसरी पारी में भी राज्यसभा में प्रवेश किया है, जो छत्तीसगढ़ की जनता, विशेषकर आदिवासी समाज, महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से दिल्ली तक पहुंचाने का प्रमाण है। उनकी निर्विरोध निर्वाचन इस बात का सूचक है कि कांग्रेस पार्टी एवं छत्तीसगढ़ की जनता उन पर पूर्ण विश्वास रखती है।

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के नेताओं ने आज फूलो देवी नेताम से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हमारी पूरी टीम को पूर्ण विश्वास है कि फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ की आवाज को संसद में बुलंदी से उठाएंगी, राज्य के विकास, आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान-मजदूर हितों एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से संघर्ष करेंगी।