रायपुर में मानवता के रंग: कांग्रेस ने दिव्यांग बच्चों संग मनाई स्नेह और सौहार्द की होली

Uncategorized

रायपुर। होली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पण दिव्यांग स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ सादगी, प्रेम और भाईचारे के रंगों में होली मनाई।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को होली के नए कपड़े, मिठाइयाँ, फल, पिचकारी, रंग-गुलाल सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। बच्चों ने भी उत्साह के साथ रंगों का आनंद लिया और अपने बीच अतिथियों को पाकर बेहद प्रसन्न नजर आए।

इस अवसर पर दिलीप सिंह चौहान ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का पर्व है। इसे सादगी और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां साझा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि बड़े-बुजुर्गों, पड़ोसियों और समाज के सभी लोगों के साथ मिलकर त्योहार मनाने से सामाजिक एकता मजबूत होती है। इसी भावना के तहत आज दिव्यांग बच्चों के साथ होली मनाई गई और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम श्रीवास, युवा कांग्रेस जिला महामंत्री सानू राजा, विष्णु गुप्ता, जावेद खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *