एनएच-30 फोरलेनिंग को मिली हरी झंडी: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के आग्रह पर नितिन गडकरी ने दी सहमति

Uncategorized

रायपुर : 1मार्च 2026,छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से धवाईपानी–चिल्फी से लेकर कवर्धा होते हुए सिमगा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (NH-30) को फोरलेन में उन्नत करने का औपचारिक आग्रह किया। बताया गया है कि गडकरी ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह मार्ग प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे कबीरधाम, कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। वर्तमान में बढ़ते यातायात दबाव के कारण इस मार्ग के चौड़ीकरण की लंबे समय से मांग की जा रही थी।

फोरलेन निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से व्यापार, पर्यटन और कृषि परिवहन को नई गति मिलेगी।

साथ ही उद्योगों के लिए भी बेहतर लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी की सहमति को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानते हुए उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि परियोजना के मूर्त रूप लेने से छत्तीसगढ़ में आधारभूत संरचना विकास को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *