दो फरार नक्सली आरोपी स्थाई वारंटी भूमकाल मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, थाना बासागुडा और केरिपु 168 की कार्यवाही

Chhattisgarh

बीजापुर : थाना बासागुड़ा में विधिवत कार्यवाही , दिनांक 28.8.2019 को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर  विवेकानन्द सिन्हा के मार्ग दर्शन में उप महानिरीक्षक, केरिपु  कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर  दिव्यांग पटेल, कमांडेंट 168  विनय कुमार चौधरी के दिशा निर्देशन पर थाना बासागुड़ा से आज  निरीक्षक सुरन्द्र यादव, उप निरीक्षक विनोद कश्यप, केरिपु 168 सहायक कमांडेंट चन्दन गिधी व बस्तरीया बटालियन की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन, स्थाई वारंटियों एवं आरोपियो की पता तलाश में कोरसागुड़ा की ओर रवाना हुये थे । कोरसागुडा में मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर थाना बासागुडा के अपराध में शामिल फरार नक्सली आरोपी को पकड़ा गया । डोडी आयतु उर्फ ओयाम आयतु पिता सोमा उर्फ कोवा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरसागुड़ा थाना बासागुड़ा भूमकाल मिलिशिया सदस्य 03 स्थाई वारंट लंबित। उईका लखमू पिता मासा उर्फ बालू उम्र 46 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरसागुड़ा मेंटापारा थाना बासागुडा, भूमकाल मिलिशिया सदस्य 01 स्थाई वांरट लंबित । कार्यवाही उपरान्त दिनांक 28.8.2019 को माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *