राजनांदगांव में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग’ का सफल आयोजन, आरपीएफ ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Uncategorized

राजनांदगांव, 22 फरवरी 2026।Railway Protection Force पोस्ट, राजनांदगांव द्वारा 22 फरवरी 2026 को “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग” कार्यक्रम का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 07:30 बजे Digvijay Stadium, बी-ब्लॉक, राजनांदगांव में आयोजित हुआ।

यह आयोजन मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब, दक्षिण पूर्व मध्य रेल, नागपुर Deep Chandra Arya के निर्देशन में तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव की निरीक्षक प्रभारी Taruna Sahu के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में Employees’ State Insurance Corporation राजनांदगांव के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्टेशन मास्टर राजनांदगांव बर्मन, सीटीआई रेखा पदम जीबी, आरपीएफ के अधिकारी एवं जवान, कोचेस, वार्डन, बास्केटबॉल के बालक खिलाड़ी तथा Sports Authority of India (SAI) एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल के जवानों, शहर के युवाओं एवं आमजन में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। सभी प्रतिभागियों ने साइकिलिंग कर फिट रहने का संदेश दिया और नियमित व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के उपरांत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक फल एवं जूस का वितरण किया गया, जिससे “स्वस्थ भारत” के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *