जगह-जगह हुए भव्य स्वागत, कई स्थानों पर लड्डुओं से तौले गए….

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायगढ़  18 नवंबर। चुनाव के 48 घंटे पहले भाजपा ने रोश के पक्ष में आखरी दांव खेला है। आज रायगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल अग्रवाल के पक्ष में निकाली गई रैली में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के पूर 48 वार्डों से आये 20 हजार से अधिक लोगों ने इस महारैली में शामिल हुए। रैली को देख रैली देख विपक्षी और अन्य प्रत्याशी भी सकते में आ गये। आज जिला भाजपा कार्यालय से निकल इस रैली में जहां अलग-अलग वार्डों से हजारों की संख्या में महिला, पुरूष बच्चे, युवा भाजपा के झंडे, बैनर लिये गाजे बाजे के रैली में शामिल होते गये देख ही देख रैली महारैली के रूप में बदल गई। पूराश शहर भीड़ से पट गया, लोगों ने भाजपा के झंडे, बैनर, पोस्टरों से पूरा पाट दिया। इस रैली में हर समाज, हर धर्म के लोग शामिल हैं। इस महारैली को लोग छतों के ऊपर से देख रहे थे। आज भाजपा की जंगी महारैली को देख लोग हकप्रद रह गये। रोशन की इस रै से पूरा शहर भगवामय हो गया। रैली के दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। वहीं कई स्थानों पर उन्हे लड्डुओं से तौला जा रहा है। वहीं जगह-जगह मिठाई बांटी जा रही है। जिला भाजपा कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से प्रारंभ हुई इस महारैली के दौरान श्याम टॉकीज चौक, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ चौक, सिविल लाई, सत्तीगुड़ी चौक, हण्डी चौक, हटरी चौक, सुभाष चौक, न्यू मार्केट, गौरीशंकर मंदिर चौक, गोपी टॉकीज, रामनिवास टॉकीज, महात्मा गांधी रोड में भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल अग्रवाल लोगों से भाजपा पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *