- थाना सुपेला : थाना सुपेला में प्रार्थी सम सुमशूल खान के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 801/19 धारा 406, 420, 506, 120बी ipc दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के आरोपी जी.सुरेश पिल्ले उर्फ बाबे पिता एन. जी. पिल्ले उम्र 52 साल को आज दिनांक 26/08/19 को सुपेला पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर रायपुर में गिरफ्तार कर लाया गया आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से लगातार लुक छिप कर भग रहा था।