10 पुलिस अधिकारी तारकेश्वर पटेल, शशि मोहन सिंह,अन्य को सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक,14 पुलिस जवान अधिकारी होंगे पुलिस वीरता पदक से अलंकृत

Uncategorized

रायपुर : 25जनवरी 2026,भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक :-

1. रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केन्द्र, जिला धमतरी।सराहनीय सेवाओं के लिए पदक

1. रामगोपाल, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर।

2. शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़।

3. श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण।

4. राजश्री मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, एटीएस, वि.शा, पु.मु. नवा रायपुर।5. निवेदिता पाल, सेनानी, 6वीं वाहिनी, छसबले, रायगढ़।

6. मनीषा ठाकुर रावटे, सेनानी, 20वीं वाहिनी, छसबल, महासमुंद ।

7. तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मध्य, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय।

8. उनैजा खातून अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

9. जयलाल मरकाम, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी, छसबल, भिलाई।

10. हजारी लाल साहू, प्लाटून कमाण्डर, 20वीं वाहिनी, छसबल, महासमुंद ।

पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी अधिकारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

रायपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल पुलिस परेड ग्राउंड में पदको से अलंकृत होंगे पुलिस अधिकारी और जवान,14 पुलिस जवान अधिकारी होंगे पुलिस वीरता पदक से अलंकृत,10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक होगा प्राप्त ,डीजी हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा,पांच बालक बालिकाएं राज्य वीरता अलंकरण से होंगे अलंकृत,राज्यपाल रमेन डेका अलंकरण से करेंगे अलंकृत।

पुलिस वीरता पदक से आईपीएस सुनील शर्मा,निरीक्षक संदीप कुमार मांडले ,आरक्षक मडकम देवा,मड़कम पांडू,मडकम हड़मा, बारसे हूंगा, रोशन गुप्ता,सहायक उप निरीक्षक शहीद रामू राम नाग की धर्मपत्नी लक्ष्मी नाग, शहीद कुंजाम जोगा की धर्मपत्नी कुंजाम देवे, शहीद वंजाम भीमां की धर्मपत्नी वन्जाम सोमडी,asi सूरज कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक माडवी सन्नू, कंपनी कमांडर करोड़ सिंह और आरक्षक पुरुषोत्तम देवांगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *