मुख्यमंत्री 24 अगस्त को कांकेर और राजनांदगांव के दौरे पर

Chhattisgarh

रायपुर,  :मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल कल 24 अगस्त को कांकेर और राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां शासकीय नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा वहां गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे। मुुख्यमंत्री  शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *