मोदी महासमुंद में भरेंगे हुंकार

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 18 नवम्बर रविवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस प्रवास में वे महासमुंद की चुनावी सभा में हुंकार भरेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी 18 नवम्बर को सुबह 10.00 बजे महासमुंद में सभा को संबोधित करेंगे। यहां वे बेमचा भाठा मैदान में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा में महासुंद के सांसद चंदूलाल साहू समेत महासमुंद व रायपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के नौ विधानसभा प्रत्याशी संजय ढीढी (आरंग), रंजना साहू (धमतरी), अजय चंद्राकर (कुरुद), संतोष उपाध्याय (राजिम), डमरूधर पुजारी (बिंद्रानवागढ़), पूनम चंद्राकर (महासमुंद) मोनिका साहू (खल्लारी), डीसी पटेल (बसना) और श्याम तांडी (सराईपाली) मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *