शो रूम के हिसाब किताब में 5,50,318/रूपये की धोखाधडी के फरार आरोपी गिरफ्तार : थाना बसंतपुर

Uncategorized

बसंतपुर : दिनांक 12.12.2025, नाम आरोपी – रोशन अहिरवार पिता मनोज कुमार अहिरवार उम्र 24 साल निवासी राजकिशोर नगर अटल आवास म0नं0 13 शीला पार्क के सामने सरकंडा जिला बिलासपुर।


मामले का संक्षिप्त विवरण –

        प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन (भा0पु0से0) एवं पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के दिशा निर्देश पर आरोपीगणो की गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त होने पश्चात निरीक्षक एमन साहू , थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में सायबर सेल राजनांदगांव के मदद से फरार आरोपी रोशन अहिरवार की पूरी जानकारी के आधार पर आरोपी रोशन अहिरवार को बिलासपुर से हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया जो अपना जुर्म करना स्वीकार किया, आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय से आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।                             
    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, उनि. देवादास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल  आरक्षक प्रवीण मेश्राम एवं सायबर सेल हेमत साहू राजनांदगांव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *