रायगढ़ के तमनार में कोल खदान का विरोध . ग्रामीण पिछले 40 घंटे से धरने पर बैठे . लोगों में जमकर आक्रोश . जनसुनवाई से पहले ही भारी विरोध

Uncategorized

रायगढ़ : 8 दिसंबर 2025 की बात है। रायगढ़ के तमनार में कोल खदान का विरोध . ग्रामीण पिछले 40 घंटे से धरने पर बैठे . लोगों में जमकर आक्रोश . जनसुनवाई से पहले ही भारी विरोध ।

जहाँ 9 संचालित खदानें, 3 प्रस्तावित खदानें और 2 चालू पावर प्लांट मौजूद हैं।
कई NGT समितियों ने इसे गंभीर रूप से प्रदूषित क्षेत्र माना है और चेतावनी दी है कि यह अपनी पर्यावरणीय वहन क्षमता (carrying capacity) की सीमा के बेहद करीब पहुँच चुका है।

नीरी (NEERI) और ICMR की कई रिपोर्टों में यहाँ के लोगों पर पड़े गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों और भारी प्रदूषण/दूषित वातावरण को विस्तार से दर्ज किया गया है।
NGT ने 2024 में गेरे पेलमा सेक्टर-2 खान की पर्यावरण स्वीकृति (EC) को निरस्त भी किया, लेकिन इसके बावजूद राज्य और कॉरपोरेट की साँठगाँठ अपनी कोशिश जारी रखे हुए है।

और यह सब कुछ ग्रामसभाओं द्वारा परियोजनाओं के खिलाफ पारित प्रस्तावों की पूरी तरह अनदेखी करते हुए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *