गांजा तस्करी के आरोपी पुलिस के गिरफ्तार , 25 किलो गांजा जब्त : नगरनार थाना

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर नगरनार थाना अंतर्गत ग्राम भेजापदर पुलिया के पास बस का इंतजार कर रहे एक युवक को गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1 लाख 25 हजार रूपए कीमत का गांजा जब्त कर लिया गया। बिहार का रहने वाला है आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास राम पिता अरूण राम (34) निवासी भगवतीपुर पटना बिहार का रहने वाला है। आरोपी ओडिशा से अवैध गांजा परिवहन कर ले जा रहा था। मुखबीर की सूचना पर नगरनार पुलिस ने तत्काल पहुंच कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से दो ट्रॉली बैग में रखा 25 किलो गांजा जब्त किया गया। नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख के तहत मामला पंजीबद कर युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस केस को सम्बंधित पुलिस टीम थाना प्रभारी एमन कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सुधराम नेताम, आरक्षक अंनतराम बघेल, यशवंत ध्रुव, रघुवर जुर्री, देवचंद नाग और सैनिक राजकुमार ने त्वरित कार्यवाही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *