बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,धोखाधडी के आरोपी को पुलिस ने किया 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार : थाना प्रभारी एमन साहू

Uncategorized

राजनांदगांव : बसंतपुर : दिनांक 23. 11. 2025, थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि धोखाधडी के आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया।

आवेदक स्वंय का मकान बनाने के लिए जमीन खरीदने के लिए पता किया इसी दौरान प्रार्थी की मुलाकात आरोपी सईद खान पिता रशीद खान निवासी सहदेव नगर राजनांदगांव से हुई। जो अपने आप को प्रापर्टी डिलर होना तथा स्वंय के नाम से शहर के लखोली क्षेत्र में होना बताकर लखोली स्थित प्लाट रकबा 5000 वर्ग फुट भूमि के लिए 27,50,000/रूपये में प्रार्थी से सौदा तय कर 03 लाख रूपये बयाना राशि प्राप्त किया। बाद में आरोपी द्वारा प्रार्थी को रामनगर स्थित भूमि रकबा 5000 वर्गफुट भूमि को अपना स्वामित्व बताकर 27,50,000/रूपये में प्रार्थी से सौदा तय कर 03 लाख रूपये बयाना राशि प्राप्त किया। बाद मे ंप्रार्थी को जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी सईद खान दूसरे की जमीन को अपना बताकर प्रार्थी से कुल 06 लाख रूपये लेकर धोखाधडी किया है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 549/25 धारा 420 भादवि0 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर  अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा0पु0से0), व पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त होने पश्चात निरीक्षक एमन साहू , थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीं के सकुनत पर दबिश देकर आरोपी सईद खान पिता रशीद खान निवासी सहदेव नगर राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी का माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।                       
    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, सउनि गोवर्धन देशमुख, प्र0आर0 दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम,आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल,अतहर अली की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *