चार श्रम संहिताएं लागू, वर्किंग जर्नलिस्ट्स एक्ट समाप्त

Uncategorized

नई दिल्ली : चार श्रम संहिताएं लागू, वर्किंग जर्नलिस्ट्स एक्ट समाप्त ! केंद्र सरकार ने आज श्रम क्षेत्र के लिए 4 संहिताओं को लागू कर दिया है। इसी के साथ श्रम से जुड़े 29 कानून समाप्त हो गए है। इन 29 कानूनों से जुड़े विषय 4 संहिताओं में समाहित किए गए।
इसी प्रक्रिया में प्रेस उद्योग और पत्रकारों से जुड़े तीन प्रमुख कानून भी अब अस्तित्वहीन हो गए । जो कानून समाप्त हुए है उनमें वर्किंग जर्नलिस्ट्स एक्ट, वर्किंग जर्नलिस्ट्स वेज एक्ट और ट्रेड यूनियन एक्ट भी शामिल है।
वर्किंग जर्नलिस्ट्स एक्ट को संशोधित करके संहिता 4 में समाहित किया गया है। इसकी परिभाषा को विस्तृत करते हुए इसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और ऑडियो विज़ुअल मीडिया के पत्रकारों को भी शामिल कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *