रायपुर : दिनांक19 अगस्त 2019 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार 20 अगस्त को दोपहर 01 बजे से राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री गुरू रूद्र कुमार अपने विभाग से संबधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो से आवेदन प्राप्त कर विभाग से संबधित शिकायत एवं सुझाव पर कार्यवाही करने के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।