*मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा न्यायालय भवन एवं कर्मचारी आवासों का वर्चुअल शिलान्यास* रायपुर, 18 फरवरी, 2024। मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के द्वारा अपने अति व्यस्ततम समय में से आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे वर्चुअल रूप से जुड़कर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जांजगीर चांपा जिला के चांपा में बस स्टेण्ड चांपा के पास नवीन न्यायालय भवन का शिलान्यास किया गया। उक्त कार्यक्रम में ही व्यवहार न्यायालय भवन चांपा के अतिरिक्त व्यवहार न्यायालय अकलतरा, नवागढ़, सक्ती, मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर एवं नवीन कर्मचारी आवासीय परिसर जांजगीर का शिलान्यास किया गया। इसी दौरान जिले के पोर्ट-फोलियो जज श्री पार्थ प्रतीम साहू ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर भूमि पूजन किया एवं भवनों की आधारशिला रखी। श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यायालय को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमे राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी/कर्मचारियों के लिए न्यायालय भवन एवं आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ताकि न्यायालय भवन एवं आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों एवं जिलाधीश को भी इस परियोजना की सतत निगरानी रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में न्यायिक कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नई ऊर्जा का संचार करने वाली होती है जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता होती है, जिले में नई कॉलोनी ऐसी बने जो राज्य के लिए एक मिसाल साबित हो। भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू छत्तीसगढ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज जांजगीर चांपा ने इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मचारी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए न्यायालय भवनों एवं आवास गृह निर्माण के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सोनी द्वारा मुख्य न्यायाधिपति एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश का स्वागत करते हुए जांजगीर चांपा जिला को नवीन न्यायालय भवनों एवं सर्व सुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू के द्वारा पूरे विधि विधान से कार्यक्रम पश्चात भूमि पूजन करते हुए आधारशिला रखी। प्रस्तावित नवीन व्यवहार न्यायालय भवन एवं न्यायिक कर्मचारीगण के लिए रहवासी कॉलोनी के भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र वर्मा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सहित परिवार न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती पल्लवी तिवारी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सक्ती सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर के अध्यक्ष अजय कुमार केशरवानी, तहसील अधिवक्ता संघ चांपा के अध्यक्ष श्री विजय पटेल एवं पदाधिकारी, जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण सहित जिला न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। विदित हो कि जिला मुख्यालय से दूरस्थ स्थल चांपा में खाली स्थान पर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन करवाया जाना चुनौतीपूर्ण रहा परंतु जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सोनी द्वारा जिले के कलेक्टर, भारत संचार निगम लिमिटेड एवं लोक निर्माण विभाग से सतत समन्वय कर वर्चुअल मोड में नवीन कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर का भूमि पूजन एवं शिलालेख अनावरण के कार्य को सफलतापूर्वक करवाया गया।

रायपुर. 18 फरवरी 2024. उप मुख्यमंत्अरुण साव 19 फरवरी को बालोद और राजनांदगांव प्रवास पर जाएंगे। वे 19 फरवरी को दोपहर दो बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से सड़क मार्ग से बालोद के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे बालोद में यशवंत जैन कयहां श्रद्धांजलि बैठक में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री  साव […]

Continue Reading

प्रशिक्षण अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए पंचम चरण का दस्तावेज सत्यापन 21 से 23 फरवरी तक

रायपुर, 18 फरवरी 2024/ राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए पंचम चरण का दस्तावेज सत्यापन 21 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 […]

Continue Reading

नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सप्ताह में तीन दिन करेंगे वार्डों का निरीक्षण : नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया निर्देश

रायपुर. 18 फरवरी 2024. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा के बाद विभाग ने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। […]

Continue Reading

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में हुआ पुलिस कैंटीन प्रारंभ

रायपुर, 18 फरवरी, 2024- उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा बीते दिनों पुलिस कॉलोनी अमलीडीह में पुलिस परिवारजनों से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान पुलिस परिवारजनों के द्वारा अमलीडीह कॉलोनी में पुलिस कैंटीन खोले जाने के संबंध में आग्रह किया गया था। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुलिस कैंटीन तत्काल खोलने हेतु पुलिस मुख्यालय के अधिकारियो को निर्देश […]

Continue Reading

अपने जान बचाने दो भालुओं से भिड़ा युवक

मुंगेली ब्रेकिंग :  लोरमी : जलाऊ लकड़ी लेने गये यूवक पर दो जंगली भालू ने हमला कर दिया,अपने जान बचाने दो भालूओं से भिड़े साहसी युवक नान्हू विश्वकर्मा, आधे घंटे तक दोनों के बीच  जबरदस्त मुकाबला हुआ, दो जंगली भालू से युवक ने जिंदगी और मौत  की लड़ाई लड़ी , इस जंग में युवक का एक हाथ […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महा मुनिराज जी के ब्रम्हलीन पर उन्हें नमन किया,छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित

रायपुर, 18 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महा मुनिराज जी के ब्रम्हलीन होने पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत […]

Continue Reading

सिरपुर महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक

रायपुर, 18फरवरी 2024/छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया जाएगा। सिरपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोरो पर है। सिरपुर महोत्सव में इस बार लेजर शो और इंडियन आइडल फेम की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होंगे। महोत्सव के […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को करेगे कवर्धा केन्द्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर, 17 फरवरी 2024/प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आगामी 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के महराजपुर स्थित नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। केन्द्रीय विद्यालय भवन एवं कर्मचारी आवासीय भवन […]

Continue Reading

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता

रायपुर, 17 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को होने जा रहा है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पीएम  योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज […]

Continue Reading

प्रदेश की नई औद्योगिक नीति कृषि व वनों पर होगी आधारित : उद्योग मंत्री देवांगन

कोरबा। इंडियन चैंबर आफ बिजनेस एंड कॉमर्स द्वारा वार्षिक ग्लोबल समिट का आयोजन 17 फरवरी शनिवार को नई दिल्ली के डॉ अंबेडकर ऑडिटोरियम जनपथ रोड में किया गया । वार्षिक ग्लोबल समिट ग्रामीण इकोनामिक फोरम और भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के वाणिज्य उद्योग और […]

Continue Reading