स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पहुँचे खैरागढ़, स्व. विधायक देवव्रत सिंह को दी श्रद्धांजलि

खैरागढ़ 06 नवंबर 2021 : आज अंबिकापुर प्रवास से लौटकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव शासकीय हेलीकॉप्टर से खैरागढ़ पहुंचे, यहाँ उन्होंने खैरागढ़ विधायक स्व. देवव्रत सिंह के निवास स्थान पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस […]

Continue Reading

किसानों को राहत, अब 10 नवंबर तक धान के रकबे का पंजीयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने किसानों को एक और राहत दी है। सरकार ने धान के रकबे का पंजीयन कराने की समय सीमा 10 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब 10 नवंबर तक पंजीयन कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार रात को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के मंच से इसकी घोषणा […]

Continue Reading

सीएम ने कहा- पहले नोटिफिकेशन दिखाए भाजपा शासित राज्य, सिंहदेव बाेले- प्रस्ताव तैयार कर रहा विभाग टीएस ने कहा- प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजेंगे, अध्ययन कर रहे

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद राज्यों में भी वैट कम करने की शुरुआत हो चुकी है। अब तक डेड़ दर्जन से अधिक राज्यों में वैट कम करने की घोषणा की जा चुकी है। इन राज्यों में भाजपा शासित कर्नाटक, असम, बिहार, मध्यप्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल […]

Continue Reading

भाजपाई मोदी से कहे जितना एक्साईज ड्यूटी बढ़ाया था उतना कम करें

रायपुर/06 नवम्बर 2021। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा वेट कम करने की मांग को ले कर किया गया आंदोलन बेशर्मी की पराकाष्ठा है।भाजपा नेताओं द्वारा राज्य सरकार से वैट कम करने की मांग अनुचित और राजनीति प्रेरित है। छत्तीसगढ़ अपने सीमाओं से लगे भाजपा शाषित  राज्यों […]

Continue Reading

राज्यपाल को झीरम घाटी जांच आयोग की रिपोर्ट सौंपी गई

रायपुर, 06 नवम्बर 2021/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को झीरम घाटी जांच आयोग की रिपोर्ट सौंपी गई। यह रिपोर्ट आयोग के सचिव एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक)  संतोष कुमार तिवारी ने सौंपी। यह प्रतिवेदन 10 वाल्यूम और 4184 पेज में तैयार की गई है। यह आयोग छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश  प्रशांत […]

Continue Reading

गाल बजाना छोड़ कर मुख्यमंत्री पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाकर लोगों को राहत दें : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी घटा देने के बावजूद छत्तीसगढ़ में वैट नहीं घटाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है।  साय ने कहा कि गाल बजाने के बजाय मुख्यमंत्री बघेल पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाकर छत्तीसगढ़ को लोगों को राहत […]

Continue Reading

कोरोना काल में बच्चों के लिए संजीवनी बूटी साबित हुआ, कौशल्या अकादमी का टेबलेट प्रोग्राम

जशपुर – कोरोना वायरस की वजह से चारो तरफ कोहराम मचा हुआ था, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सभी संस्थान बन्द पड़े हुए थे, छात्र-छात्राओं को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा था, इसी बीच जिला प्रशासन जशपुर एवं कौशल्या अकादमी के द्वारा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए ई-शिक्षा योजना के तहत छात्र-छात्राओं को एजुकेशन टेबलेट […]

Continue Reading

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को कांग्रेस संगठन ने केंद्र स्तर पर विशेष जिम्मेदारी सौंपी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया को केंद्र स्तर पर  मिली बड़ी जिम्मेदारी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आल इंडिया कांग्रेश के जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने दिल्ली से आज पत्र जारी किया है ।75 वां  वर्षगांठ मनाने के लिए जो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार […]

Continue Reading

डॉ. सेंगर ने कुलपति का पदभार ग्रहण किया निवृतमान कुलपति डॉ. पाटील ने कार्यभार सौंपा

रायपुर, 02 नवम्बर, 2021को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने आज पदभार ग्रहण किया। निवृतमान कुलपति डॉ. एस.के. पाटील ने डॉ. सेंगर को कार्यभार सौंपा। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के निवृतमान कुलपति डॉ. एस.के. पाटील का कार्यकाल समाप्त होने के कारण छत्तीसगढ़ की राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की […]

Continue Reading

वैट कम करने की मांग को लेकर कल भाजयुमो का प्रदेशभर के पेट्रोल पंपों में प्रदर्शन

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता को राहत देने वैट कम करने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने जा रहा हैं। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम कर पेट्रोल और डीजल में देश […]

Continue Reading