डॉ. सेंगर ने कुलपति का पदभार ग्रहण किया निवृतमान कुलपति डॉ. पाटील ने कार्यभार सौंपा

Chhattisgarh

रायपुर, 02 नवम्बर, 2021को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने आज पदभार ग्रहण किया। निवृतमान कुलपति डॉ. एस.के. पाटील ने डॉ. सेंगर को कार्यभार सौंपा। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के निवृतमान कुलपति डॉ. एस.के. पाटील का कार्यकाल समाप्त होने के कारण छत्तीसगढ़ की राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उईके द्वारा डॉ. एस.एस. सेंगर निदेशक शिक्षण को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का दायित्व सौंपा गया है। डॉ. सेंगर द्वारा पदभार ग्रहण किये जाने के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव  जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. आर.के. बाजपेयी, निदेशक विस्तार डॉ. के.एल. नंदेहा, वित्त नियंत्रक  आर.पी.एस. चौहान, कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. ठाकुर, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय पाण्डेय एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *