जब रिशिता ने अपने हाथों से बनाई पोट्रेट मुख्यमंत्री को भेंट की

रायपुर, 18 मई 2022/ आज छिंदगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जन से संवाद किया। इस दौरान रिशिता सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल को उनकी मनमोहक फोटो पोर्ट्रेट भेंट की। उसने बड़े ही गर्व से बताया की उसने यह तस्वीर खुद अपने हाथों से बनाई है। इस पर भेंट को स्वीकारते […]

Continue Reading

बृजमोहन ने किया 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन

रायपुर 18 मई। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन ने आज डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड क्र 64 में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इन विकास कार्यों में शीतला मंदिर चौक मठपारा के सामुदायिक भवन के ऊपर की मंजिल का निर्माण, चिरौजी तालाब का सौंदर्यीकरण और 5 सड़कों का […]

Continue Reading

हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ों की कटाई पर कहा-जंगलों को बचाने बनी हैं नीतियां

रायपुर। हसदेव अरण्य के जंगलों में परसा कोयला खदान की मंजूरी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, देश को बिजली चाहिए तो कोयले की जरूरत तो पड़ेगी। बस इसमें नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। परसा कोयला खदान के लिए बिना अनुमति पेड़ों की कटाई से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, जहां […]

Continue Reading

शहीद पार्क में मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

रायपुर : शहीद पार्क में मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। पौनी पसारी योजना, शहीद पार्क उन्नयन और मुक्तिधाम निर्माण कार्य का किया लोकार्पण* मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुकमा जिला मुख्यालय में शहीद पार्क का लोकार्पण किया। इसअवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। शहीद […]

Continue Reading

आत्मनिर्भर हो रहे हैं सुदूर क्षेत्र मरईगुड़ा के ग्रामीण

रायपुर, 18 मई 2022/ प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण के पहले दिन मुख्यमंत्री आज कोंटा विधानसभा पहुंचे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल से मिलने सुकमा जिले के सुदूर ग्राम मरईगुड़ा के सरपंच हपका मारा के साथ कोरसा अर्जुन, मड़कम नागेश, माड़वी लक्ष्मण, सुन्नम रत्यैया समेत अनेक ग्रामीण पहुँचे थे। सरपंच के साथ आए […]

Continue Reading

कभी नक्सली कमांडर रहे मड़कम ने कहा: मुख्यमंत्री जी आपने सड़क, कैम्प और स्कूलों को सुधारकर बदल दी है नक्सल प्रभावित इलाके की तस्वीर

रायपुर, 18 मई 2022/मुख्यमंत्री जी आपने सड़क, कैम्प और स्कूलों को सुधारकर नक्सल प्रभावित इलाके की तस्वीर बदल दी है। अब यहाँ लोगों में नक्सलियों का खौफ नहीं बल्कि आगे बढ़ने की चाहत है। यहां के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं। कभी नक्सली संगठन में कमांडर रहे मड़कम मुदराज ने […]

Continue Reading

बुजुर्ग मरीज के बाजू में बैठकर मुख्यमंत्री ने जाना हाल

रायपुर, 18 मई 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण के लिए से आज बस्तर संभाग के दौरै पर हैं। आज कोंटा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री बघेल कोंटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ से […]

Continue Reading

रायपुर ब्रेकिंग,,,22 थानेदारों की हुई नई पदस्थापना

चित्रा पटेल: रायपुर :  23 थानों के प्रभारी बदले गए:रायपुर में 27 निरीक्षकों का तबादला, राजधानी के प्रमुख थानों में भी फेरबदल। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने थाना प्रभारियों का बड़ा तबादला किया है। जिले भर के 23 थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। कुल 27 निरीक्षकों के तबादले में 23 लोग पुलिस लाइन की […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया भेंट-मुलाकात अभियान का दूसरा चरण

रायपुर, 18 मई 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री  बघेल बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। बस्तर के कोंटा विधानसभा से उन्होंने अभियान की शुरुआत की है। भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल आज रायपुर से कोंटा पहुंचे। […]

Continue Reading

87 लाख रूपये की धोखाधडी मामला को पुलिस ने यों सुलझाया

रायपुर 18 मई 2022, शेयर मार्केट में ऑनलाईन निवेश के नाम पर ठगी  करने वाले को राज्य सायबर पुलिस थाना द्वारा गिरफ्तार  किया गया। शेयर मार्केट में ऑनलाईन निवेश के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी करने में राज्य सायबर पुलिस थाना को मिली सफलता। आरोपियों द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से स्वयं को सिंगापुर की एक फाइनेसियल कंपनी , जिसकी भारत में भी एक शाखा है, का आर्थिक विश्लेषक (फाइनेसियल एनालिस्ट) बताकर दोस्ती की गई एवं ट्रेडिंग एकाउंट खोलने का लिंक भेजकर लिंक में रजिस्टर्ड होकर इन्वेस्टमेंट करने पर म्युचुअल फण्ड से ज्यादा रिर्टन का भरोसा दिलाकर कुल 87 लाख रूपये की धोखाधडी की गई। जब प्रार्थी को यह विश्वास हो गया की वह सायबर ठगी का शिकार हो गया है तब उसने श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायत की जिस पर संज्ञान लेते हुये प्रार्थी के लिखित आवेदन पर दिनांक 26.10.2021 को राज्य साइबर पुलिस थाना में अपराध धारा 420 भादवि एवं 66 ( डी ) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। श्रीमान पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में राज्य साइबर पुलिस थाना की टीम गठित की गई जिसमें प्रकरण के सायबर एनालिसिस पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम को मामले की विवेचना हेतु दीगर राज्य महाराष्ट्र एवं कर्नाटक रवाना किया गया। विवेचनाक्रम में यह पता चला कि क्रियेटीव टेक्नालॉजी कंपनी के साथ ही अन्य कई कंपनी ठगी के उद्देश्य से खोली गई जो कि Registrar of companies (ROC) में रजिस्टर्ड करायी गई थी। रजिस्ट्रार आफ कंपनी से जानकारी प्राप्त करने पर इस तरह की अन्य कंपनी की जानकारी प्राप्त हुई जिसमें Ministry of Home Affairs (MHA) द्वारा पूर्व में उपरोक्त कंपनियों पर कार्यवाही हेतु रजिस्ट्रार आफ कंपनी को निर्देशित किया गया था। गिरफ्तार कंपनी के डायरेक्टर मोहसिन एन द्वारा बताया गया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर क्रियेटीव टेक्नालॉजी व अन्य कंपनी को विदेशी नागरिक के साथ मिलकर रजिस्टर करवाया था। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया। अपराध में विदेशी नागरिकों कि संलिपत्ता पायी गई है, अपराध में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पतासाजी जारी है। दस्तावेज के आधार पर आरोपी द्वारा विभिन्न तिथियों को जिन खाता नंबरो में सम्पूर्ण धोखाधड़ी की राशि जमा कराई गई थी उक्त खातों के बैंक स्टेटमेंट के आधार पर धोखाधड़ी की राशि जिस खातों में ट्रांसफर करायी गयी थी उन खातों की जानकारी लेकर कुल 96 लाख रू. डेबिट फ्रीज कराये गये। इस प्रकरण में राज्य सायबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक निशीथ अग्रवाल, उप निरीक्षक अपराजिता सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप झा, नरेन्द्र साहू, आरक्षक भुनेश्वर साहू, म. आरक्षक रूबिना बानो की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।

Continue Reading