आज उत्तर प्रदेश में 33 प्रतिशत महिला सुरक्षा वर्क फॉर्स – सीएम योगी
HNS24 NEWS March 24, 2025 0 COMMENTS
भोपाल : उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ का आज 8 साल पूर्ण। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा किसी भी समाज में नारी सुरक्षा और स्वाबलंबन का कार्य समाज की प्रगति का मानक बनता है।आज उत्तर प्रदेश में 33 प्रतिशत महिला सुरक्षा वर्क फॉर्स ।
आज प्रेस कंप्रेंस करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 8 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने प्रस्तुत। आगे कहा आदरणीय प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक मार्गदर्शन व विजनरी नेतृत्व में सेवा सुरक्षा सुशाशन के 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं,विशेष संवाद में आपका स्वागत,8 वर्ष के इस शानदार यात्रा मे जनता जनार्दन का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ,इसके लिए उनका भी आभार।
8 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने प्रस्तुत किया गया
25,26,27 मार्च को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सरकार द्वारा समग्र विकास के कार्यो को लेकर विकास उत्सव के रूप में मनाया जाएगा,इसमे सभी सेक्टर्स के लाभार्थी युवा महिला,उद्यमी सभी के सम्मान के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम कल से प्रारंभ होंगे।
8 वर्ष पहले उत्तरप्रदेश की स्थिति क्या थी आप सभी जानते हैं,उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर क्या था यह किसी से छिपा नही,यही प्रदेश है जहां किसान आत्महत्या करता था,युवा के सामने पहचान का संकट था,इसी प्रदेश में दंगे अराजकता था..इन्हें उत्तरप्रदेश ने झेला था।
प्रदेश वही है,तंत्र वही है,केवल सरकार बदलने से व्यापक बदलाव कैसे होता है,इसको महसूस किया जा रहा है।सरकार द्वारा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हुआ,उसकी वजह से उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य था,आज वही प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है।
आज प्रत्येक सेक्टर में प्रदेश देश के विकास में ब्रेक थ्रू के रूप में देखा जा रहा है।2017 के पहले एग्रीकल्चर के क्षेत्र में उत्तरप्रदेश उपेक्षित था।उत्तरप्रदेश प्राचीन समय से ही कृषि प्रधान रहा,हमारे पास प्रकृति की प्रचुर मात्रा में अवसर थे,हम इसको आगे बढ़ सकते थे,2017 के पहले किसान आत्महत्या करता था,कृषि सेक्टर में एक वीरानी छाई हुई थी।
आज व्यापक बदलाव हुए कृषि विकास दर 13.5% से अधिक हुई,इससे प्रदेश के जीडीपी में 28% की बढोत्तरी हुई,इसकी शुरुआत हमारे पहले कैबिनेट ने किया था 36 हजार करोड़ रु की कर्जमाफी की गई।उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 2016- 17 में 13 प्रतिशत थी, आज घटकर 03 प्रतिशत रह गई है। यूपी में कुछ लोग नकल को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते थे।
आज प्रदेश में पूर्णतः नकल विहीन परीक्षा हो रही है – सीएम योगी
प्रदेश में प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था बंदी के कगार पर थी।आज 50 लाख से अधिक बच्चों की वृद्धि प्राइमरी स्कूलों में हुई है – सीएम योगी
उतरप्रदेश ने गरीब कल्याण क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई,15 करोड़ प्रदेश वासी मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे है।उत्तरप्रदेश ने 56 लाख जनमानस को आवास की सुविधा दी गई।1 करोड़ 6 लाख महिला वृद्धजनों को पेंशन मिल रहा है।
डीबीटी के माध्यम से पैसा पहुचाने में उत्तरप्रदेश देश मे पहले स्थान पर है।नए वित्त वर्ष में हम ज़ीरो पावर्टी स्कीम लॉन्च करने जा रहे हैं।पहले गड्ढे से प्रदेश की पहचान होती थी,आज आप गूगल करेंगे तो सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे वाले प्रदेश के रूप में यूपी का नाम आता है।उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा मेट्रो संचालन हो रहा है,देश की पहली रैपिड रेल सन्चालित हो रहा है।2017 से पहले उत्तरप्रदेश डेढ़ एक्सप्रेस वे का राज्य था,लखनऊ में आधी अधूरी मेट्रो थी।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की.
RELATED ARTICLES
Recent Posts
- थाना बाराद्वार: विशेष अभियान के तहत अवैध कच्ची महुवा शराब , मोसा. सेे परिवहन करते के 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं मोसा के साथ 02 आरोपी गिरफतार कर जेल भेजा गया।
- मवेशी चोरी करने वाले आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार : थाना प्रभारी बसंतपुर एमन साहू
- सत्ता के संरक्षण में धान खरीदी घोटाला, हर संग्रहण केंद्र में हजारों क्विंटल धान की कमी : सुरेंद्र वर्मा
- बस्तर के लोग अब विकास की ओर: नक्सलवाद के खात्मे के साथ लौटेंगे बस्तर के सुनहरे दिन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि