छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र : विष्णु देव साय

रायपुर 14 मई 2025/आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने ट्राइबल म्यूजियम बनाकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और उनकी जीवनशैली को आमजन तक पहुँचाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य एवं आकर्षक आदिवासी संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) बनाया गया है। राज्य के पहले […]

Continue Reading

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

रायपुर14 मई 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक हैं। देश के, अपने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और अपनी सेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त […]

Continue Reading

2026 तक नक्सलमुक्त भारत हमारा संकल्प है: सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों के साहस की सराहना

रायपुर 14 मई 2025/ नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर ले जाते हुए छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है और इस निर्णायक उपलब्धि को नक्सलमुक्त भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: शैक्षणिक क्रांति की ओर छत्तीसगढ़ का निर्णायक कदम

रायपुर 14 मई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” शुरू करने को मंजूरी दी गई, जो छत्तीसगढ़ में शिक्षा की संरचना और परिणामों को एक नई दिशा देगा। […]

Continue Reading

कलाकारों और साहित्यकारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है मासिक पेंशन बढ़ाने का निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर :14 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के उन कलाकारों और साहित्यकारों के लिए एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक निर्णय लिया गया, जो आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। अब इन्हें दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता (पेंशन) राशि को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह […]

Continue Reading

औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में बड़े बदलाव: युवाओं, किसानों, उद्यमियों और निवेशकों को मिलेगा सीधा लाभ

रायपुर 14 मई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को देश का अगला औद्योगिक और रोजगार हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में कई अहम संशोधनों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जो आने वाले वर्षों […]

Continue Reading

महिला एवं पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 जून को, लिखित परीक्षा के लिए पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन 30 मई 20

जांजगीर-चांपा :14 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के होमगार्ड विभाग में महिला एवं पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 जून 2025, रविवार को आयोजित होगी। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) और 500 पुरूष नगर सैनिकों की भर्ती की […]

Continue Reading

रायगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई,उड़ीसा से गांजा लाकर खपाने का काम हुआ नाकाम

रायगढ़ 14 मई, 2025, रायगढ़ ज़िले की लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा लाकर क्षेत्र में बेचने वाले दो बड़े गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों गैंग से जुड़े एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों […]

Continue Reading

स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की कोशिशें हो रही है सफल

रायपुर ,14 मई 2025/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की कोशिशें रंग ला रही हैं। उनके अथक प्रयासों से रेल मंत्रालय ने चिरमिरी-नागपुर रोड हाल्ट रेलवे प्रोजेक्ट के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस […]

Continue Reading

ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं का विस्तार, छत्तीसगढ़ के 146 गांवों में बनी ‘आयुष ग्राम’ की पहचान

रायपुर, 14 मई 2025/ ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में आयुष मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘आयुष ग्राम’ योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण जनता को आयुष आधारित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे न केवल बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़े, बल्कि निरोग जीवनशैली को […]

Continue Reading