गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का भ्रमण कार्यक्रम

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक16 अगस्त 2019 , गृह, जेल, लोकनिर्माण,पर्यटन ,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू 17 अगस्त को गरियाबंद जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे यहां विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।वे 17 अगस्त को सुबह 9 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 10.30 बजे सर्किट हाउस गरियाबंद पहुंचेंगे वे सर्किट हाउस में 10.30 से 11 बजे तक आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। गृह मंत्री साहू 11 बजे से 11.45 बजे तक जिला अस्पताल गरियाबंद का निरीक्षण और जीवन दीप समिति की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 ब़जे से 2 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक और जिला खनिज न्यास निधि की बैठक लेंगे। उनका 2 बजे से 2.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वे दोपहर 2.30 बजे इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में ऋण माफी त्यौहार, निर्माण कार्यों का लोकार्पण और वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे गरियाबंद से प्रस्थान कर 5.30 बजे रायपुर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *