रायपुर : दिनांक 16 अगस्त 2019/ राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत और कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. महंत ने इस अवसर पर राज्यपाल को बेल मेटल से निर्मित गाय और बछड़े की स्मृति चिन्ह भेंट की। सांसद महंत ने राज्यपाल को चांपा में निर्मित कोसे की साड़ी भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा के सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत के पुत्र सूरज महंत भी उपस्थित थे।