MP,UP में यह कोल्ड्रिफ कफ सिरप हुआ बैन,MP में सिरप पीने से 11 की मौत

Uncategorized

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में 9 बच्चों की मौत का मामला । छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दवा के सेवन से बच्चों की किडनी फेल हो गई। शनिवार को और दो बच्चों की मौत के बाद इस कफ सिरप से मरने वाले नौनिहालों की संख्या 11 पहुंच गई है। उसके बाद सरकार ने इस मामले पर बड़ा एक्शन लिया और जांच में जुटी प्रशासन। बच्चों के डॉ डॉक्टर प्रवीण सोनी को छिंदवाड़ा के परासिया से गिरफ्तार किया है, उन्होंने सर्दी और बुखार से विदित बच्चों को कोल्ड्रिफ कफ सिरप पिलाने का सुझाव दिया था। जिसके पीने के बाद बच्चों की मौत हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग टीम कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश में MP में इस सिरप को बैन कर दिया गया। उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी फैसला लिया और इस सिरप को बैन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *